August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2022। कुछ ही देर पहले हाइवे पर हुए सड़क हादसे में एक दर्जन से अधिक जने घायल हो गए है। हाइवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई दुर्घटना में बीकानेर की ओर से आ रही एक पिकअप ने एक टैक्सी टेम्पो को टक्कर मार दी। टेम्पो सवार में 15 जनों को चोटें आई है जिनमें कई बच्चे व महिलाएं भी शामिल है। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की क्विक एम्बुलेंस में समिति सेवादारों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया है। चिकित्सा कर्मी घायलों की जांच कर रहें है। आगे की अपडेट खबर के लिए जुड़ें रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ..