May 20, 2026
haad

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव झंझेऊ के पास हाइवे पर एक हादसा हुआ है और एक तरफ की सड़क अवरूध हो गई है। ये ट्रक पीओपी या प्लास्टर ऑफ पेरिस से भरा था और अचानक सड़क पर पलट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा था और सामने आई एक गाय को बचाने के लिए मारे गए ब्रेक से अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में पलट गया। सड़क पर सारा प्लास्टर बिखर गया है और मौके पर कई ग्रामीण एकत्र हो गए है। यहां ड्राइवर ने कार्मिक बुला लिए है व सड़क को खाली करवाया जा रहा है। गनीमत रही की ड्राइवर या खलासी चोटिल नहीं हुए है।