






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2024। 15 जून को 9 माह की बेटी के साथ पीहर से ससुराल आई विवाहिता की 18 जून को मौत हो गई। सोमवार को मृतका कविता के चाचा खारड़ा, नापासर निवासी मनीराम ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर पति सहित सास व जेठ-जेठानी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी भतीजी कविता का विवाह चार वर्ष पहले जालबसर निवासी शिवलाल नायक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति शिवलाल सहित सास मनोहरी, जेठ शंकरलाल व जेठानी सरोज ने उसे दहेज के लिए तंग परेशान करना प्रारंभ कर दिया। परिवादी ने बताया कि 15 जून को कविता को उसके जेठूते के साथ ससुराल भेजा था। 18 जून को उसने पीहर फोन कर अपनी जान को ससुराल वालों से खतरा बताया था। उसी दिन शाम को उसकी मौत की खबर आ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत कुमार को दी है।




