August 30, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रेल 2023। हाइवे पर स्थित होटल के पास अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि एएसआई पूर्णमल ने हाइवे पर गोस्वामी होटल के पास से गोपीगर पुत्र शिवगर निवासी जैतासर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 45 पव्वा शराब जब्त कर ली गई है व पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।