






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2025। काली गाड़ी लेकर काला चश्मा पहन कर आरोपी युवक के साथ दो तीन अन्य जने घर की गली में आए और बहला फुसला कर युवती को अपने साथ ले गए। युवती 10 दिन से लापता है और परेशान पिता ने थाने पहुंच कर पुलिस ने नाबालिग बेटी को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि कस्बे के बिग्गाबास निवासी परिवादी पिता ने मोमासर बास निवासी राज उर्फ राजेश सिद्ध पुत्र हड़माननाथ सिद्ध के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 24 जून 2025 की देर शाम उसके घर की गली में काले रंग की कार लेकर आए आरोपी युवक व उसके साथ दो तीन अन्य जनों ने उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। परिवादी ने नाबालिक को ढूंढने के अनेक प्रयास किए परंतु कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्जकर जाँच शरू कर दी



