May 20, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2026। रविवार की शाम एक 60 वर्षीय युवक अपने ही पड़ोस में रहने वाली 8 साल की अबोध बच्ची को बहला फुसला कर अपने घर ले गया। आरोपी को दादा-दादा कहने वाली बच्ची उस पर भरोसा कर उसके साथ चली गई और आरोपी ने उसके साथ घिनोनी वारदात की। आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती बदसलूकी की, उसके प्राइवेट पार्ट से भी छेड़छाड़ की जिससे बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर जख्म लगते हुए खून आने लगा। खून को देख आरोपी घबरा गया व बच्ची को 20 रुपये देकर किसी को नही बताने की बात कह कर अपने घर से भेज दिया। अपने घर आने पर बच्ची घबराई हुई थी व उसके परिजनों ने पूछा तो उसने वारदात के बारे में बताया। इसके बाद आरोपी अपने घर से फरार हो गया व बच्ची के पिता ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने भी मामले की गम्भीरता को देखते हुए बच्ची का मेडिकल करवाया व आरोपी की तलाश में चार टीमें बना कर तलाश शुरू की। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि देर रात आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है एंव सोमवार सुबह बीकानेर से एफएसएल टीम को मौके पर बुला कर साक्ष्य एकत्र किए गए है। मामले की जांच श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत कुमार कर रहे है।

शहर आक्रोशित, आमजन में रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार शाम को हुई इस वारदात के बाद क्षेत्रवासी आक्रोशित है व पूरे शहर में रोष फैला हुआ है। क्षेत्रवासी आरोपी के खिलाफ कठोर कार्यवाही व फास्ट ट्रेक अदालत में मामले को देकर घिनोनी व गिरी हुई वारदात करने वाले को कठोर सजा देने की मांग कर रहे है।
बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी देवें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घटना शर्मनाक है और नन्हें मुन्ने मासूम ऐसी घटनाओं में असहनीय शारीरिक व मानसिक पीड़ा झेलते है। उनके कोमल दिमाग पर बुरा असर जीवन भर अंकित रह सकता है। आजकल ऐसे घिनौने लोग घरों में या घरों के आसपास मिलने लगे है। सामाजिक चिंतक अभिभावकों को कच्ची उम्र में ही बच्चों को गुड टच व बैड टच का फर्क समझाने व ऐसी स्थिति में वे क्या करें की जानकारी जरूर साझा करने की बात कह रहें है।