






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2025। एक आरोपी आधी रात को शराब के नशे में पिकअप लेकर आया और गेट तोड़कर घर में घुसा। आरोपी ने घर में महिला के साथ बदसलूकी की और उसके पति के साथ मारपीट की। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि कुनपालसर निवासी 52 वर्षीय रेवंतराम पुत्र फुसाराम जाट ने हाल में इस गांव में ही रहने वाले कमलेश मान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त की रात करीब 11.30 बजे आरोपी ने उसे फोन कर गंदी गालियां निकाली। तो परिवादी व उसका बेटा रामनिवास ट्रैक्टर लेकर ओलमा देने उसके घर गए। वहां आरोपी की पत्नी व उसका सुसर घर पर थे और आरोपी के शाम 5 बजे से ही गायब होने की बात कही। परिवादी व उसका बेटा लौट आए और आरोपी लगातार उसे फोन करता रहा। उसी रात करीब 12.20 बजे आरोपी शराब के नशे में मदहोश होकर एक पिकअप गाड़ी लेकर आया और उसके घर के गेट के जोरदार टक्कर मारी। जिससे गेट खुल गया और फिर आरोपी ने अपनी गाड़ी को बेक लेकर घुमाया तो घर पड़ौसी रेखराम पुत्र शिवनाथाराम जाट के गेट को टक्कर मारी जिससे एक पीलर उसके सिर से टकरा गया। आरोपी लाठी लेकर उतरा और मारपीट करने लगा तो बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी के साथ बदसलूकी की। मौके पर परिवादी का बेटा व भाई सहित अनेक पड़ौस आ गए और आरोपी से छुड़वाया। मौका पाकर आरोपी भाग गया व अपनी चप्पल, चश्मा व लाठी, गाड़ी वहीं छोड़ गया। गाड़ी मंगलवार को ओमप्रकाश पुत्र श्रवणराम ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।



