May 21, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2024। गवाहों को धोखा में रखकर कब्जेशुदा प्लॉट का पट्टा बना लेने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए एक पीड़ित ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। कस्बे के बिग्गाबास निवासी 65 वर्षीय गौरीशंकर पुत्र सोहनलाल रेगर ने इसी मोहल्ले में रहने वाले श्रवणकुमार रेगर व उसके बेटे बाबूलाल व बाबूलाल की पत्नी सुशीलादेवी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका एक कब्जाशुदा प्लॉट वार्ड नंबर 24 बिग्गाबास में है जिसका वह कई वर्षों से उपयोग व उपभोग कर रहा है। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि उन्होंने उसका भूखंड सुशीलादेवी के नाम करवा लिया है और अब उसे इस भूमि से बेदखल करेंगे। जब परिवादी ने इसका पता किया तो जानकारी मिली की सुशीलादेवी ने फर्जी पट्टा पंजीयन 22 फरवरी 2023 को करवा लिया है। इसमें गवाह रूकमादेवी रेगर व सोहनलाल रेगर को उसने ओलमा दिया तो दोनों गवाहों ने श्रवणकुमार द्वारा फर्जी ढंग से उनके अंगूठे व हस्ताक्षर लेने की बात भी सामने आई। आरोपी ने धोखाधड़ी करते हुए षड्यंत्र पूर्वक उसकी जमीन हड़पने का प्रयास किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मलकीतसिंह को दी है।