May 21, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2021। जिले के सेरूणा पुलिस थाना इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के गिरफ्त में आ गया है। थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 18 जनवरी को देराजसर निवासी पीडि़ता के पिता द्वारा अपनी नाबालिग लड़की के घर से बिना बताये चले जाने की रिपोर्ट पेश करने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस अनुसंधान के दौरान बालिका को दस्तयाब किया गया और पूछताछ करने पर आरोपी नेतराम के द्वारा शारीरिक संबंध बनाये जाने का कथन सामने आया। आरोपी नेतराम निवासी पुलिस थाना साण्डवा जिला चूरू के अंतर्गत आने वाले सोनियासर बास को गिरफतार किया गया एवं घटना में काम में ली गई मोटर साइकिल को जब्त किया गया। आरोपी नेतराम को आज न्यायालय में पेश किया गया।