May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2022। युवती को बहला – फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में आड़सर पुरोहितान निवासी जगदीश ने जालबसर निवासी लालाराम पुत्र आसुराम नाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जगदीश ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके घर आया और उसकी नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर 50 हजार रूपए नगदी के साथ भगा ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।