August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2022। कस्बे में विमंदित के साथ सरिए से की गई मारपीट के बाद  हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने का मामला तूल पकड़ रहा है। घटना के गवाह व मौहल्लेवासी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने थाने पहुंचे। परिजनों ने आरोपियों पर राजनीतिक पहुंच होने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नागरिकों ने रोष प्रकट करते हुए गिरफ्तारी के नारे लगाए। बता देवें 5 जुलाई को कस्बे के मोमासर बास में हुई घटना में जख्मी हुए विमंदित ओलदास स्वामी पीबीएम में भर्ती है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करवाया गया था जिस पर कार्रवाई किए जाने की आज मांग की। थानाधिकारी ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान राजेन्द्र स्वामी, बजरंग दास, हेमदास, मनोज कुमार स्वामी, सीताराम स्वामी, नानूराम स्वामी, रामचंद्र स्वामी, बनवारी स्वामी, मुन्नीराम स्वामी, जयप्रकाश स्वामी, खेतनाथ, सकननाथ, रुपनाथ, नारायण जाट, कमल भार्गव, हड़मान, गणेश, आसाराम माली, कन्हैयालाल, मूलचंद, कैलाश, नितिन व अन्य कई जनें उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।