May 20, 2026
0000001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2026। मंगलवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान बोर्ड का 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ अंचल के होनहारों ने कला, विज्ञान व वाणिज्य वर्ग सहित कृषि संकाय में शानदार परिणाम हासिल किया है। इन युवाओं ने मेहनत और परिश्रम के बल पर 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपने परिवार को ही नहीं स्कूल व क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। ये युवा अपने आगामी लक्ष्य को एकाग्रता व परिश्रम के साथ हासिल करें इसके लिए इन्हें प्रोत्साहित करने हेतु श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा फोटो प्रतिशत, नाम, पिता और गांव के नाम के साथ प्रकाशन किया जा रहा है। टाइम्स द्वारा ये परिश्रम इन युवाओं को स्वयं का आंकलन करने और आगे भी परिश्रम करने की प्रेरणा देने के लिए ही किया जा रहा है। आप भी देखें क्षेत्र के होनहारों को और इनकी कड़ी मेहनत के लिए करें सराहना।