May 20, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसम्बर 2022। यूपी, बिहार की तर्ज पर क्षेत्र में भी अब अवैध हथियारों को रखने और उनके सहारे अपना दबदबा बनाने का गलत शौक युवा अपना रहे हैं और इस चक्कर मे जेल की हवा भी खानी पड़ी रही है। शुक्रवार को ऐसे ही क्षेत्र के युवा गांव पुन्दलसर निवासी 19 वर्षीय युवक भूपेंद्र सिंह उर्फ भूपसा पुत्र श्रवणसिंह राजपूत को अवैध देशी कट्टे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई रविन्द्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर पुन्दलसर फांटे पर दबिश दी और आरोपी को कांस्टेबल राजवीर, अजीत कुमार, महेश, ड्राइवर रामनिवास की सक्रियता से धर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।