May 20, 2026
000000000

पर्ची सट्टा पर जुआ खेलते एक को किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के एएसआई रामावतार ने रविवार को बीएसएनएल टॉवर के सामने रविवार देर शाम एक आरोपी को पर्ची सट्टा पर दाव लगाते हुए गिरफ्तार कर लिया। रामावतार ने बताया कि गश्त के दौरान 38 वर्षीय बिग्गाबास निवासी राजकुमार सिंधी को पकड़ा व आरोपी से 510 रूपए जुआ राशि, पर्ची जब्त किए। पुलिस ने आरपीजीओ एक्ट में मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंप दी है।
खेत की सीमा के विवाद में तीन को पकड़ कर थाने पहुंचाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना पुलिस के एएसआई पूर्णमल ने रविवार को खेत की सीमा के विवाद में तीन जनों को गिरफ्तार किया। पूर्णमल ने बताया कि बेनीसर निवासी 34 वर्षीय नारायणनाथ सिद्ध, 30 वर्षीय मदननाथ सिद्ध व झंझेऊ निवासी 28 वर्षीय हनुमाननाथ सिद्ध को समझाईश के बावजूद नहीं माने और तैश में आकर मारपीट पर उतारू हो जाने पर शांतिभंग में गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया गया।