May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रेल 2023। मंगलवार को चलाए गए विशेष अभियान में श्रीडूंगरगढ़ थाने में अलग अलग टीमों ने 46 जनों को गिरफ्तार किया। सीओ दिनेश कुमार व थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 14 वारंटियों, 9 जनो को शांतिभंग में, 15 जनो को 60 पुलिस एक्ट में, 1 जने को एमवी एक्ट में, 1 को आबकारी अधिनियम में, 2 को जुए में गिरफ्तार किया गया ओर 4 जनो को गिरफ्तार कर पाबन्द किया गया।
सैरूणा में हुई जुए व अवैध शराब पर कार्रवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाने में एसआई सविता ने कार्रवाई करते हुए गली आम में जुआ खेलते हुए घनश्याम व मालाराम निवासी पूनरासर को गिरफ्तार किया। वहीं नंदलाल निवासी नाथुसर को पकड़ कर उसके कब्जे से 43 पव्वे शराब के जब्त किए।