






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2025। मुम्बई से खाटू धाम तक लगातार 63 पदयात्राएं करने वाले चंद्रप्रकाश ढांढण द्वारा निशान पदयात्रा पूर्ण कर सूरत पहुंचने पर सूरत में श्याम भक्तों द्वारा श्री मोरवीनदंन सेवा समिति के बैनर तले “एक शाम शीश के दानी के नाम” समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह आगामी 13 जुलाई, रविवार के दिन शाम को आयोजित होगा। श्रीडूंगरगढ़ के निवासी एवं सूरत प्रवासी युवा विजय प्रजापत ने बताया कि सूरत के आईमाता चौक, परवत पाटिया स्थित सीरवी समाज भवन में होने इस आयोजन के लिए श्रीडूंगरगढ़ के युवा सक्रिय है। वहीं आयोजन में चंद्रप्रकाश ढांढण सहित अयोध्या की ज्योति तिवारी, हिसार की तनुश्री, सूरत के राकेश अग्रवाल, सूरत के पवन केजरीवाल आदि कलाकार बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां देगें। आयोजन के दौरान बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा व अखंड ज्योत, छप्पन भोग, पुष्प वर्षा एवं इत्र वर्षा आदि विशेष आकर्षण भी रहेगें। सूरत प्रवासी सभी क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया है एवं इस संबध में अधिक जानकारी के लिए 9081388866 पर सम्पर्क किया जा सकता है।



