May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसम्बर 2021। राज्य सरकार ने आमजन को राहत देते हुए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 18 नए पैकेज जोड़े गए है। इन नए पैकेज में किडनी ट्रांसप्लांट और कैंसर की बीमारी में काम आने वाली पेट स्केन जैसी मंहगी जांच व उपचार के पैकेज भी शामिल है। हीमोडायलिसिस के पैकेज के लिए काम में आने वाला एरिथ्रोपोइटिन इंजेक्शन को भी योजना में जोड़ा गया है। हृदय रोग की बीमारी से जुड़ी एंजियोग्राफी की महंगी जांच का पैकेज भी अब योजना से जोड़े गए है। पैकेजेज की संख्या 1579 से 1597 हो गई है। राज्य के निजी और सरकारी अस्पतालों द्वारा कुछ पैकेजेज की रेट में भी बढ़ोतरी की है। घुटने के प्रत्यारोपण तथा कूल्हे के प्रत्यारोपण के लिए भी पैकेजेज जो पहले केवल राजकीय अस्पतालों के लिए रिजर्व थे, उन्हें अब एनएबीएच तथा एनएबीएच एंट्री लेवल स्तर के निजी अस्पतालों के लिए भी अधिकृत कर दिया गया है।