






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2025। एडिशनल एसपी कैलाशदान सांधु बुधवार को सेरूणा थाने पहुंचे व देर शाम 7 बजे तक निरीक्षण कार्य पूरा किया। सांधु ने थाने का रिकॉर्ड, अभिलेखों की जांच की विस्तार से जांच की। क्षेत्र में अपराध, उसकी प्रकृति व अपराधियों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए थाना स्टाफ को अपराध नियंत्रण करने के लिए प्रयासरत रहने की बात कही। वे सेरूणा थाना क्षेत्र की सूडसर व बापेऊ चौकी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान गांव बापेऊ में ग्रामीणों की बैठक ली। सांधु ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम के खिलाफ सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम से सावधान रहना ही बड़ी सुरक्षा है। वर्तमान में जिस तरह से साइबर अपराध बढ़ रहें है जरूरी हो गया है कि गांव गांव इस संबंध में जागरूकता आवें और साइबर ठगों की चपेट में आने से लोग बच सकें। सांधु ने ग्रामीणों से नशे की प्रवृति पर भी लगाम लगाने का प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों को उनके आस पास कोई अपराध होने पर संबंधित चौकी या थाना को त्वरित सूचना देकर पुलिस के सहयोगी बनने की अपील की। सीओ निकेत पारीक भी सेरूणा थाने पहुंचे व अधिकारी को क्षेत्र के बारे में विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवाई। थानाधिकारी पवन कुमार सहित स्टाफ ने उनका स्वागत किया। पवन कुमार ने बताया कि सालाना वार्षिक निरीक्षण पूरा किया गया व बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। मुंशी फतेहसिंह सहित स्टाफ दिन भर सक्रिय रहा और विभिन्न जानकारियां अधिकारी को उपलब्ध करवाई गई।






