May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 26 नवबंर 2020। सर्व प्रथम सभ्यता के लोग आदवंशी वीर सेना के राष्ट्रीय संचालक आर.एन.आदवंशी ने कस्बे के एडवोकेट पुखराज तेजी को नियुक्ति देते हुए राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष का पद सौंपा है। संचालक ने कहा कि तेजी राजस्थान में देश की एकता व अखंडता को बरकरार रखते हुए आदधर्म के प्रचार प्रसार में अपना योगदान देंगे। एडवोकेट पुखराज तेजी ने संचालक का आभार प्रकट करते हुए संगठन के लिए कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की बात कही।