






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2022। आडसर बास स्थित सेन मंदिर में गौरक्षा के लिए भारत यात्रा पर निकले संत दयालपुरी जी महाराज आए। समाज के नागरिकों ने संत का सम्मान किया और संत ने उपस्थित सभी महिलाओं व पुरुषों को जीवन की अंतिम श्वास तक गौसेवा करने व गौरक्षा करने की शपथ दिलाई। बता देवें दयाल पुरी जी देश भर में घूम घूम कर सभी नागरिकों को गौरक्षा की प्रतिज्ञा करवा रहें है। सैन मंदिर में संत का स्वागत करने सेन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश नाई फूलभाटी, पुनमचंद गहलोत, भगवानाराम गोला, फुसाराम गौड़, नारायणचंद, सिंगराज भाटी, भगवानाराम चौहान, राजकुमार गोला, प्रकाश सिगराज भाटी, सुभाष गौड़, प्रकाश कन्हैयालाल सिगराज भाटी, राधादेवी सोलकीं, मालीदेवी, प्रशान्त जाड़ीवाल, पितुदेवी, भुरीदेवी, मालचंद, जीवणीदेवी, गुलाबदेवी, सिगराज भाटी सहित सेन समाज श्रीडूंगरगढ़ के बंधू उपस्थित रहें।





