






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2022। क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं के अतिरिक्त दीपावली महापर्व शांतिपूर्ण रहा है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्टिव नजर आया और सीओ दिनेश कुमार व सीआई अशोक विश्नोई की अगुवाई में पुलिस जवान मुस्तेद रहें। सोमवार को बाजार में अनेक स्थानों पर बेरिकेटिंग की गई व अनेक स्थानों पर आवागमन को एकतरफा व्यवस्था से सुधारा गया। मुख्य बाजार में पैदल ग्राहकों को ही प्रवेश दिया गया व चारपहिया वाहनों का प्रवेश बन्द किया गया। बाजार की गलियों में पुलिस जवानों ने दिनभर मार्च किया। सीओ व सीआई भी बाजार में राउंड ले रहे थे व वीडियो कॉल के माध्यम से सभी स्थानों की मोनिटरिंग कर रहें थे। झगड़े की सूचना पर एसआई व एएसआई टीम के साथ तुरन्त दौड़ते नजर आए। दीपावली के दिन झगड़े की छिटपुट घटनाओं में सुलझाने के लिए पुलिस टीमें दौड़ती नजर आई।
सात घण्टे एक्टिव मोड पर तैनात रहें सेवादार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीपावली पर क्षेत्रवासी हंसी खुशी दीपावली मना रहे थे तभी आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार करीब सात घण्टे एक्टिव मोड पर तैनात रहें। दीपावली की रात शहर भर में 18 जनें पटाखों से मामूली झुलसे व तीन छोटी छोटी घटनाएं आगजनी की हुई जिनमें समिति के सेवादारों ने त्वरित सेवाएं दी। समिति अध्यक्ष मनोज डागा ने बताया कि शहर में तीन स्थान संजय आइस फैक्ट्री के सामने बाड़े में, संस्कार स्कूल के पास एक बाड़े में, रेलवे स्टेशन के पास कच्ची बस्ती में पड़े छानो में पटाखों से आग लगी परंतु समिति के फायर फाइटर वाहन ने मौके पर पहुंच कर काबू पा लिया। प्रवक्ता मदन सोनी ने बताया कि सेवादार युवाओं ने शाम 8 बजे से देर रात 3 बजे तक राजकीय अस्पताल में कार्मिकों के साथ झुलसने से आए नागरिकों की सेवा सुश्रुषा की।




