May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसंबर 2023। गांव धनेरू के निजी स्कूल में अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले में प्रशासन तुंरत हरकत में आया। स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत बच्चों को बीदासर अस्पताल पहुंचाया गया। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी व तहसीलदार राजवीर कड़वासरा ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत को तत्परता के साथ इस मामले को देखने के निर्देश दिए। प्रजापत ने संबंधित पीओ संदीप कालेर को मौके पर भेजा और निजी संस्थान के प्रधानाचार्य से भी बातचीत की है। बीदासर तहसीलदार मुकेश कुमार सियाग भी मौके पर पहुंचे व डॉक्टरों से बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में पूरी अपडेट ली। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी बच्चों की तबीयत में सुधार है तथा भर्ती 13 में से तीन बच्चों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। शेष बच्चे अभी भर्ती है और 2 बच्चों को अधिक चक्कर आने के कारण सुजानगढ़ ले जाकर भर्ती करवाया गया है। सरपंच मोहन स्वामी द्वारा भी बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी अस्पताल से ली गयी है। स्वामी ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर है व सुधार हो रहा है। अनेक बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंच गए और गांव में उनके परिजनों ने भी राहत की सांस ली है।

15 बच्चों को आए अचानक चक्कर, स्कूल प्रबंधन ने दिखाई तत्परता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू के आदर्श सरस्वती शिक्षण संस्थान के कुछ बच्चों की पताशे व मखाने खाने से तबीयत बिगड़ गई। बच्चे अचेत अवस्था में आ गए तो स्कूल प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत 15 बच्चों को स्कूल बस में बीदासर पीएचसी पहुंच गए। पीड़ित बच्चे ममता, कांता, निकिता, यशोदा, रचना, सीमा, पवन, सोना, योगिता, लक्ष्मी, रोहित, भरत, अंजनी, हरिराम व नेमा कंवर अस्पताल पहुंचे। तीन को छुट्टी दे दी गयी और दो को सुजानगढ़ भर्ती किया गया। सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे है।

नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके पढ़ें इससे पहले की पहली खबर- 

https://sridungargarhtimes.com/suddenly-children-fainted-in-school-teachers-took-more-than-a-dozen-children-to-the-hospital/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीदासर तहसीलदार व थानाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर बच्चों के स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी ली।