May 19, 2026
news-_new

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2021। गांव पुनरासर में शानदार पांडाल सजाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग से “प्रशासन गांवो के संग” अभियान का आगाज कर दिया गया है। गहलोत ने श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका भवन में तथा ग्राम पंचायत पुनरासर में अभियान का उद्घाटन करते हुए राज्य की जनता को अधिकतम लाभ देने की बात कही। पुनरासर में उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य, पंचायत समिति विकास अधिकारी रामचंद्र जाट सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित है। ग्रामीणों की भी खासी भीड़ शिविर में है और महिलाएं, दिव्यांग भी अपनी समस्याऐं लेकर पहुंचे है।

आज से 10 दिसम्बर तक होगा शिविरों का आयोजन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज 2 अक्टूबर को प्रारम्भ हुए इस अभियान में 10 दिसंबर तक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शिविर आयोजित होंगे। आज पूनरासर ग्राम पंचायत में “प्रशासन गांवों के संग अभियान ” शिविर प्रारम्भ हो गया है व 4 अक्टूबर को मोमासर, 5 को धीरदेसर चोटियान व कुंतासर, 6 को ऊपनी व कल्याणसर पुराना, 8 को बाना व कल्याणसर नया,11 को सोनियासर मीठिया व सोनियासर शिवदानसिंह,12 को तोलियासर,14 को जाखासर नया, 16 जेतासर व बेनीसर, 18 को रीड़ी, 20 को जोधासर, 21 को गुसांईसर बड़ा, 22 को सावंतसर व कुनपालसर, 26 को लिखमादेसर, 27 को बरजांगसर, 28 को बींझासर, 29 को दुसारणा पुंडरीक, 30 को डेलवां में शिविर आयोजित होंगे। जबकि अगले माह 1 नवंबर को सुरजनसर, 2 को लिखमीसर उतरादा, 8 को उदरासर, 9 को बापेऊ, 10 को बिग्गा, 11 को बाडेला, 12 को धर्मास व मिंगसरिया, 13 को राजेडू व धनेरू, 15 को लखासर, 16 को समंदसर, 17 को दुलचासर, 18 को लिखमीसर दिखणादा, 22 को जेसलसर, 23 को आडसर, 24 को देराजसर, 30 को जालबसर में शिविर आयोजित होंगे। वहीं 1 दिसंबर को कितासर भाटियान व कितासर बिदावतान, 2 को सत्तासर, 3 को इंदपालसर सांखलान व इंदपालसर हीरावतान, 6 को सूडसर व टेऊ, 7 को ठुकरियासर, 8 को बिग्गा बास रामसरा, 9 को पुंदलसर, 10 को सेरूणा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासन गांवो के संग अभियान पुनरासर से प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भव्य पंडाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया शिविर का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिव्यांग भी मदद की गुहार लेकर पहुंचे शिविर में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी विभागों के अधिकारी पहुंचे है शिविर में
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए एकत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर स्थल पर मेले का सा माहौल है।