May 19, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवम्बर 2020। क्षेत्र के गांव मणकरासर में किस्तूराराम के घर शनिवार रात दुआएं कुबूल होने की रात रही और रविवार सुबह का सूरज खुशियां लेकर आया है। किस्तूराराम का 20 वर्षीय युवक मनफूल कुलड़िया गांव की रोही में पुराने बोरवैल में गिर गया और उसकी जान बोरवैल में फंस गई। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी, सीओ धर्माराम गिला, थानाधिकारी वेदपाल शिवराण, सेरूणा थानाधिकारी अजय कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को बचाने के लिए रेस्क्यू प्रारंभ करवाया। जिलाकलेक्टर नमित मेहता, एस. पी. प्रह्लाद कृष्णिया मौके पर पहुंचे। युवक को देर रात सुरक्षित निकाल लिया गया और अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक के सकुशल बाहर निकाल लिए जाने पर प्रशासन सहित परिजनों व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक को सुरक्षित बोरवैल से बाहर निकाला गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाकलेक्टर नमित मेहता, एसपी प्रह्लाद कृष्णिया, उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवा राहत की सांस ली।