May 20, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2023। सोशल मीडिया सहित राष्ट्रीय टीवी मीडिया में कानूनी दावपेंचों पर सबसे अधिक किसी वक्ता को सर्च किया जाता है तो वह है सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय। ऐसे प्रखर वक्ता उपाध्याय, जिन्हें आज तक क्षेत्रवासी विभिन्न मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से सुनते आए थे उन्हें रूबरू सुनने का मौका क्षेत्रवासियों को कल 7 अक्टूबर को मिलेगा। हिंदू स्वाभिमान मंच के बैनर तले शनिवार शाम 7 बजे कस्बे के माहेश्वरी भवन, आडसर बास में भारतीय संविधान एवं राम राज्य, “राष्ट्र निर्माण में हमारी भागीदारी” विषय पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। गोष्ठी की अध्यक्षता ताराचंद सारस्वत करेगें एवं मुख्य वक्ता के रूप में अश्विनी उपाध्याय क्षेत्र के युवाओं को संबोधित करेगें। संगोष्ठी की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संतोष बोहरा, वासुदेव जोशी, भैंरूदान सोनी, रणवीरसिंह खिची, श्याम सुंदर जोशी, अशोक बैद, भैराराम डूड़ी, सुमित स्वामी, कैलाश पालीवाल आदि शामिल रहे एवं तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कैलाश पालीवाल ने बताया कि उपाध्याय शनिवार सुबह दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगें जहां उनका स्वागत किया जाएगा। दिन में कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मिलन के कार्यक्रम भी रखे गए है एवं शाम 7.30 बजे संगोष्ठी शुरू कर दी जाएगी। उपाध्याय को सुनने के लिए क्षेत्र के युवाओं में जबरदस्त जोश है एवं सोशल मीडिया पर भी उनके पुराने वीडियो आदि शेयर किए जा रहे है।