






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2020। गांव बाडेला में श्रीगिरधर गोपाल गौशाला 10 साल बाद हरियाली से आच्छादित होगी। गांव के युवाओं ने आज तीज के पर्व पर ये संकल्प लिया है। युवाओं ने गौशाला में वृक्षारोपण किया और नियमित इनका पालन करने की बात कही। गांव के निवासी बाबूलाल ज्याणी पुत्र दानाराम ज्याणी को विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय नागौर के श्री श्री महामंडलेश्वर स्वामी कुशालगिरीजी महाराज द्वारा गौसेवा सम्मान दिया। ये सम्मान उन्हें गौसेवाओं के लिए दिया गया है और ज्याणी ने आजीवन गौसेवा करने की बात कही।





