May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसंबर 2021। वसुंधरा कॉलोनी में अपनी ससुराल आए एक युवक ने शराब के नशे में उत्पात मचाया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि 26 वर्षीय युवक पप्पूराम पुत्र सुरेश राम बावरी निवासी बावरियों की बस्ती, रायसर, बीकानेर से अपनी पत्नी को लेने वसुंधरा कॉलोनी आया और नशे में ससुराल में झगड़ा करने लगा। पुलिस ने समझाईश का प्रयास किया और नहीं मानने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक को उपखंड न्यायिक मजिस्ट्रेड के सामने पेश किया गया जहां से पाबंद कर जमानत दी गई।