May 21, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 12 जुलाई 2020। राजस्थान में विज्ञान संकाय की दोनों फैकल्टी बॉयो व मैथ के टॉपर इस बार श्रीडूंगरगढ क्षेत्र से रहे है। क्षेत्र का गौरव बने ये युवा छोटे गांवो के सैकंड़ो विद्यार्थियों के लिए प्ररेणा प्रस्तुत कर रहे है। गांव गुंसाईसर बड़ा के अमित कुमार शर्मा ने बॉयो विषय में 99.40 प्रतिशत अंको के साथ स्टेट रेंक हासिल की है। ज्ञात रहे अमित प्रिंस स्कूल सीकर का छात्र है व 12वीं की परीक्षा वहीं अध्ययनरत रह कर दी थी। इससे पूर्व भी हमारे क्षेत्र के भारती निकेतन स्कूल के विद्यार्थी श्यामसुंदर शर्मा ने गणित विषय में 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम रेंक प्राप्त कर क्षेत्र को गौरान्वित किया था।

सरपंच ने किया अभिनंदन
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा के छात्र अमित कुमार शर्मा का आज गांव के सरपंच सत्यनारायण सारस्वत ने अभिनंदन किया। सरपंच ने उपहार स्वरूप अमित को 7100 रुपये का चेक भेंट किया। इस मौके पर गांव के रेवंतराम सारस्वत ने गांव के युवाओं को सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करने व अमित से प्रेरणा लेकर गांव का नाम रोशन करने की बात कही। गांव के इन्द्रचन्द सारस्वत, बाबुलाल सारस्वत, अंतुराम सारस्वत, रामचन्द्र सारस्वत, सत्यनारायण सारस्वत, श्रीरामदास स्वामी, भंवरलाल सारस्वत, ताराचन्द सारस्वत, हरीश सारस्वत कालू, परमेश्वर, रवि, जितेंद्र, रामूराम आदि मौजूद रहे। बालक की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर ग्रामीणों में खासा उत्साह है सभी ने अमित को साफा व माला पहना कर बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा के सरपंच सत्यनारायण सारस्वत ने अमित को 7100 का चेक देकर अभिनंदन किया।