May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2022। राज्य के बजट सत्र में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सूडसर को उपतहसील व दुलचासर में उन्नत पशु चिकित्सालय की स्वीकृति के बाद उत्साहित विधायक समर्थक उनके स्वागत की तैयारियों में जुटें है। आज विधायक गिरधारी लाल महिया जयपुर से अपने विधानसभा क्षेत्र में लौटेंगे और कई गांवो में उनके स्वागत हेतु कार्यक्रम आयोजित होंगे। महिया के निजी सहायक संदीप दुसाद ने बताया कि आज दोपहर साढ़े बारह बजे विधायक महिया लखासर पहुंचेंगे। जहां आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण उनका भव्य स्वागत करेंगे। यहां से रैली के रूप में जोधासर, झंझेऊ, सेरूणा गांव से होते हुए देराजसर, गोपालसर, दुलचासर, टेऊ, सूडसर पहुंचेंगे। इस दौरान इन सभी गांवो में महिया का स्वागत किया जाएगा। वहीं टेऊ-सूडसर में आमसभा का आयोजन होगा।