May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2025। गांव बिग्गा में मंगलवार को दो गुटों में हुई मारामारी के बीच पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई व समझाईश का प्रयास किया। हैड कांस्टेबल देवाराम ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के पांच जनों को 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा समझाईश के दौरान आरोपी तेश में आ गए और इनमें कमलेश व अरविंद पुत्र छगनलाल ब्राह्मण, राहुल पुत्र रामकिशन ब्राह्मण, प्रकाश पुत्र नंदलाल ब्राह्मण, महेंद्र पुत्र खेताराम ब्राह्मण को गिरफ्तार किया। विदित रहें करीब 12 बजे इसी गांव के दो पक्षों के बीच मारपीट हुई व एक गाड़ी को तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विवाद पर काबू किया।