May 20, 2026
tika

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2021 शुक्रवार को क्षेत्र में केवल 40 डोज ही लगने के बाद शनिवार को जीरो वैक्सिनेशन रहा लेकिन के रविवार को क्षेत्र 14 स्थानों पर 2000 कोरोना से बचाव के टीके लगेंगे। सभी जगहों पर टीके ऑन स्पॉट पंजीकरण से लगेंगे कोवैक्सिन के डोज लगेंगे। ब्लाक सीएमएचओ डाक्टर संतोष आर्य ने बताया कि रविवार को सभी जगहों पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज उपलब्ध हुई है एवं पहली डोज लगवा चुके लोग दुसरी डोज लगवा सकेगें। सीएचसी श्रीडूंगरगढ़, यूपीएचसी श्रीडूंगरगढ़, मोमासर, धनेरू, केऊ, पूनरासर, इंदपालसर सांखलान, सोनियासर शिवदानसिंह, उदरासर, तोलियासर में 150-150 डोज, सावंतसर में 200 डोज और गांव दुलचासर, लखासर, झँझेउ में 100-100 डोज कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।