May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2024। पीएम-कुसुम कम्पोनेंट-बी सौर पंप संयंत्र स्थापना के तहत जिले भर में 4 हजार किसान लाभान्वित होगें और इन किसानों को कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्वीकृति पत्र दिए। राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा, जयपुर में आयोजित मुख्य आयोजन में प्रदेश भर से वर्चुअल विभागीय अधिकारी व लाभार्थी शामिल हुए। श्रीडूंगरगढ़ में कृषि विभाग के कार्यालय में सहायक निदेशक आरडी सुथार ने बताया कि विभाग के कार्मिकों ने समारोह में वर्चुअल भाग लिया और लाभान्वित चार कृषकों को स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। सुथार ने बताया कि इससे बिना बिजली कनेक्शन के किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेगा और बिजली के अभाव में होने वाले नुकसान से भी छुटकारा मिल सकेगा। कार्यक्रम में एओ कन्हैया लाल सहित हितेश शर्मा, कृषि सुपरवाइजर बनवारी लाल सैनी सहित अनेक कृषि पर्यवेक्षक उपस्थित रहें। योजना के लाभार्थियों ने स्वीकृति पत्र लेकर विभाग का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वीकृति पत्र लेकर जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभागीय कार्मिकों ने समारोह में वर्चुअल भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों को दिए स्वीकृति पत्र।