May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2023। बीकानेर में 7 व 8 जनवरी को अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा कार्यसमिति की बैठक होगी। इस बैठक में पूरे भारतवर्ष से माहेश्वरी समाज के नागरिक भाग लेंगे। उत्तरी राजस्थान माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष संजय करनानी ने बताया कि इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ से सभा अध्यक्ष श्रीभगवान चांडक, कार्यमण्डल सदस्य देवकिशन सोमानी, श्रीकांत झंवर, नारायण कल्लानी, रामचन्द्र राठी, ललित बाहेती, श्रीगोपाल तापड़िया, दिनेश कुमार बिहानी सहित अनेक युवा व गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। करनानी ने बताया कि 55 वर्ष बाद बीकानेर में आयोजित समारोह की तैयारियां समाज बंधुओं द्वारा की जा रही है और देश भर से माहेश्वरी समाज महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रसिद्ध उद्योगपति सहित लगभग 900 प्रतिनिधि भाग लेंगे।