






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 15 अगस्त 2020। क्षेत्र के हर घर में जैसे त्योंहार मनाएं जाते है वैसे ही जनता भारत की स्वतंत्रता दिवस के इस पर्व से जुड़े। नागरिक अपने बच्चों को इस पर्व के साथ उत्साह से जोड़ने का प्रयास करें जिससे आजादी के वीरों का सम्मान देश में हर वर्ष बढ़ता जाएं। ये विचार व्यक्त किए श्रीडूंगरगढ़ के साहित्यकार श्याम महर्षि ने। महर्षि ने श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में सचिव के रूप में ध्वजारोहण करते हुए ये विचार व्यक्त किए। समारोह में उपसचिव रामचंद्र राठी ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए आव्हान किया। प्रधानाचार्य डॉ. रामकृष्ण शर्मा ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में विजय महर्षि, राजेश कुमार मीणा, महावीर धामा, सुशील धामा, मुकेश सैनी भी मौजूद रहें और तिरंगे को सलामी दी।



