May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-06-21 at 20.54.25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2025। कस्बे में 65 वर्षीया बुजुर्ग विमंदित महिला को घर के आगे से उठा कर बीहड़ में ले जाने, उसके साथ मारपीट करते हुए गैंगरेप करने वाले तीनों दुष्कर्मियों को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी इतने शातिर थे कि अपने भागे हुए साथी की जगह रंजीश निकालने के लिए बेकसुर का नाम अपने साथी के रूप में बता दिया। श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक ने बताया कि दुष्कर्मी श्यामसिंह, प्रेमसिंह को तो मौके पर ही मोहल्लेवासियों ने पकड़ लिया था एवं उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया था। पकड़े जाने के दौरान आरोपी श्यामसिंह ने अपनी निजी रंजीश के तहत मौके से भाग छुटने वाले तीसरे अपराधी का नाम भवानीसिंह बताया था। लेकिन मामले की जांच की गई तो सामने आया कि भवानीसिंह तो उस समय कहीं और मौजूद था। ऐसे में कड़ाई से पुछताछ की गई एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए तो तीसरे आरोपी की पहचान मोमासर बास निवासी दीपक भाट के रूप में हुई। जिसे भी शनिवार शाम को दस्तेयाब करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मोहल्लेवासियों द्वारा पकड़े गए दोनो आरोपियों को शुक्रवार रात को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें उपखण्ड न्यायलय में पेश कर वहां से इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
तीनों आरोपियों की उम्र 19 से 25 के बीच, शहर के लिए बड़ी चिंता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 65 वर्षीय विमंदित महिला को उठा ले जाने, उसके साथ गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों की उम्र महज 19 वर्ष से 25 वर्ष के बीच है एवं यह स्थिति शहर के लिए खौफनाक है। इतनी कम उम्र में इतना अधिक वहशीयाना अपराध कर देने से क्षेत्र में हर कोई चकित हो रहा है एवं अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों को ध्यान नहीं देने की स्थिति से घबरा रहा है। आरोपी श्यामसिंह की उम्र 19 साल, दीपक भाट की उम्र 20 साल एवं प्रेमसिंह की उम्र 25 साल है। तीनों आरोपी एक ही मोहल्ले के है एवं आपस में दोस्त भी है। ऐसे में मोबाईलों के माध्यम से बढ़ रही पोनोग्राफी, नशा आदि क्षेत्र के लिए बड़ा खतरा बन गया है। अब जरूरत बन गई है कि अभिभावक अपने बच्चों की संगत, मोबाईल पर पूरी नजर रखे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस की गिरफ्त में घृणित अपराध करने वाले युवक।