






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। क्षेत्र में बिजली संकट के दौर में फसलें जल कर नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई है। पकाव के समय पर अब सिचांई हो गई तो अरबों की फसल श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में होगी और अब सिचांई नहीं हुई तो किसानों द्वारा लोन भरना मुश्किल हो जाएगा। लेकिन क्षेत्र के कुछ हिस्से में सोमवार को आसमान से अमृत बरसा व फसलों को नया जीवनदान मिला है। सोमवार को क्षेत्र के गांव बजरजांगसर, केऊ नई, जाखासर, सांवतसर आदि में बारिश के समाचार है। बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए है।






