August 29, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2023। सरकार और किसानों के गले की फांस बन गया है बिजली संकट और इस संकट से अब राज नहीं राम ही उबार सकता है। और राम ने क्षेत्रवासियों को राहत देनी शुरू कर दी है। क्षेत्र के किसानों की प्यास से दम तोड़ती फसलों के लिए शनिवार को आसमान से अमृत बरसा है। क्षेत्र के गांव उदरासर, लिखमादेसर, कुंतासर, धीरदेसर चोटियान, कित्तासर, बाडेला में बारिश शुरू हो गई है एवं श्रीडूंगरगढ़ से पूर्वी दिशा के गांवों में बारिश का मौसम बन रहा है। इन गांवों में चार से पांच अंगुल बारिश हो चुकी है एवं खेतों में जल रही फसलों को नया जीवन मिल रहा है। देखें क्षेत्र से फोटो, खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान में हुई बारिश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में बारिश आते ही खिल उठी फसलें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में हल्की बारिश के बाद हुई ठंडक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कित्तासर के खेत में भरा पानी, किसानों ने ली राहत की सांस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चोटियान में बारिश के बाद खिले किसानों के चेहरे।