May 19, 2026
WhatsApp Image 2026-01-05 at 07.50.02

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2026। ढीले लटकते तारों की शिकायतें सुनने और उन्हें दुरस्त करने में बिजली विभाग की लापरवाही चर्चाएं आम है। इस लापरवाही की भेंट एक लाखों की कार चढ़ गई परंतु गनीमत रही कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।
11 हजार केवी की लाइन का तार टूट कर गिरने से सोमवार के दिन सुबह सुबह शहर के आडसर बास में हादसा टल गया परंतु एक कार जलकर खाक हो गयी है। दमकल कर्मियों ने मौके पर आग पर काबू पाया। पुगलिया गेस्ट हाऊस पास तार गिरा और यहां रहवासी फूसाराम नाई परिवार की कार ने आग पकड़ ली। लाइन में बिजली चालू होने के कारण आग पर काबू के प्रयास देर से हो सके। बिजली सप्लाई बंद करवाई गई व नगरपालिका दमकल भी मौके पर पहुंच गई। यहां बिजली विभाग के कार्मिक शीशपाल भी मौके पर पहुंचे व हादसे के बाद लाइन जोड़ने का प्रयास किया तो मोहल्लेवासियों ने जमकर विरोध जताया। लोगों ने तार जोड़ने नहीं दिया जिसकी सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गयी है। इससे आडसर बास की बिजली सप्लाई भी बाधित हो गयी है। देखें वीडियो:- https://www.facebook.com/share/r/1ZGfpBeUiq/