May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-11-07 at 19.33.46

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवंबर 2025। क्षेत्र में कीटनाशक के असर से एक 18 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई है। शुक्रवार सुबह खेत में कीटनाशक छिड़काव के दौरान नवविवाहिता जहरीली गैस के संपर्क में आ गई और घर पहुंचते ही वह बेहोश हो गई। परिजन उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां नवविवाहिता 18 वर्षीय निरमा पत्नी राजेंद्र भादू ने दम तोड़ दिया। मृतका के बड़े ससुर लिखमाराम भादू ने सेरुणा पुलिस थाने में रिपोर्ट देते हुए घटना की जानकारी दी। एएसआई महेंद्र सिंह ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।