






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2024। मोमासर बास में अकेले रहने वाली एक वृद्धा की मंगलवार को अचानक मौत हो गई। वृद्धा के दत्तक पुत्र दिनेश पुत्र मालचंद दत्तक पुत्र हड़मानसिंह परिवार सहित फरीदाबाद रहता है। उसे मंगलवार रात 9 बजे फोन पर सूचना मिली की सुगनादेवी की घर में मौत हो गई है। वह परिवार सहित आज सुबह श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा और रिपोर्ट देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी 92 वर्षीय दत्तक माँ सुगनादेवी पत्नी हड़मानसिंह राजपुरोहित निवासी मोमासर बास की मंगलवार को मौत हो गई। मृतका के कोई अन्य वारीसान नहीं होने के कारण दिनेश ने कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मर्ग दर्ज कर ली है।



