May 21, 2026
0000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2025। नेशनल हाइवे पर कुछ देर पहले एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें गांव धोलिया का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। रायसर के निकट स्थित मंडा कॉलेज के पास मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार 28 वर्षीय मनीष पुत्र सोहनराम नायक गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक को राहगीर शिवशंकर ने पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में पहुंचाया। मदद करने वाले युवक ने बताया कि वे वहां से निकल रहें थे तो युवक उन्हें सड़क पर घायल अवस्था में मिला। ट्रोमा में ईलाज प्रारंभ करने के साथ उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।