May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-05-11 at 13.26.16

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2025। भारत एवं पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच क्षेत्र में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा चरम पर है। पहलगांव आतंकवादी घटना के समय भी क्षेत्र में पाकिस्तान विरोधी नारे लगा कर युवाओं ने अपना रोष जताया था एवं अब घूमचक्कर पर शहर के प्रवेश द्वार के पास पाकिस्तान का झंडा सड़क पर बनाया है। शनिवार रात को युवाओं ने यह झंडा बना कर उसे पैरों से रौंदा एवं अब दिन भर उसके ऊपर से वाहन व पैदल लोग गुजर रहे है। सुबह से ही देखा जा रहा है कि उस पर से पैदल गुजरने वाले लोग सड़क पर पेंट किए गए पाकिस्तान के झंडे पर लात मार कर अपना गुस्सा निकाल रहे है। आप भी वीडियो लिंक पर क्लिक कर के देखें वीडियो, फेसबुक पेज लाईक जरूर करें – https://www.facebook.com/share/v/1DSdGbu9MZ/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने सड़क पर पेंट किया पाकिस्तान का झंडा, रौंदा पैरों से, जताया गुस्सा।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को दिन भर निकल रहे है झंडे के ऊपर से वाहन एवं क्षेत्रवासी।