






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2023। शिक्षिका के साथ गायब हुई नाबालिग के मामले में आज चौथे दिन थाने के बाहर भीड़ जुट गई है और लोग नाबालिग को दस्तयाब करने की मांग कर रहें है। रविवार रात पुलिस द्वारा आज सुबह 10 बजे तक युवती को परिजनों के सुपुर्द किये जाने का दावा पूरा नहीं होने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। सीओ रामेश्वर सारण ने भीड़ से कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। वहीं पुलिस सूत्र सफलता के करीब होने की बात कह रहे है। बता देवें स्वर्णकार समाज ने दुकाने बंद रखी है और समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने के बाहर खड़े है। चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली होने का आरोप लगाते हुए युवाओं की एक टोली बाजार बंद करवाने के निकल पड़ी और मुख्य बाजार की ओर बढ़ रही है। वहीं मामले में थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि पुलिस के पास एकदम पुख्ता और पॉजिटिव लीड है। पूरे जिले की टीम मामले में जुटी है जल्द ही परिणाम सामने रखा जाएगा।










