May 20, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2023। सोनियासर मिठिया के राउमावि प्रांगण में आज ग्रामीणों द्वारा विधायक गिरधारीलाल महिया का नागरिक अभिनंदन किया गया। उत्साहित माहौल में विधायक ने 2 करोड़ से अधिक की लागत के अनेक नवनिर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। फूलों की विशाल माला पहना कर सरपंच नंदकिशोर बिहाणी की अगुवाई में ग्रामीणों ने विधायक महिया का अभिनंदन किया व जिदांबाद के नारे लगाए। सभी अतिथियों का साफा पहना कर सम्मान किया गया व स्वागत उद्बोधन गांव के जागरूक युवा भंवरलाल जोशी ने दिया। सभी वक्ताओं ने आगामी चुनाव में महिया को जिताने का आह्वान ग्रामीणों से किया। इस बीच सरपंच की मांग पर विधायक ने राणासर में 2 ट्यूबवैल की स्वीकृति जारी की व शीघ्र निर्माण करवाने की बात कही। महिया ने कहा कि ईमानदारी की राजनीति करता हूं और पूरे कार्यकाल में विकास के लिए वोटों को नहीं तोला। जनपीड़ा को समझा और कार्यों की प्राथमिकता तय कर सरकार से कार्य करवाए। क्षेत्र में विकास की योजनाओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया। महिया ने कार्यक्रम में शामिल सभी का ग्रामीणों का आभार जताया। महिया ने स्कूल में तीन कमरों के लोकार्पण के साथ विभिन्न कार्यों की पट्टिकाओं से पर्दा हटाकर अनेक कार्यों का जन समर्पण किया। समारोह में महिया लंबे काफिले के साथ पहुंचे और क्षेत्र के तीनों शहीदों को नमन के साथ समारोह प्रारंभ हुआ। स्कूल की बालिकाओं ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह में युवा, विद्यार्थी, महिलाएं व बुजुर्ग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
ये रहें मौजूद, गिनवाएं कार्य, किया आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान समारोह में अनेक जनप्रतनिधि मौजूद रहें। सभी ने सरपंच नंदकिशोर बिहाणी सहित सोनियासर के ग्रामीणों का आभार जताया। वक्ताओं ने महिया के कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों को गिनवाया और आगामी चुनाव में उन्हें जितवाने का आह्वान भी किया। समारोह में मालचंद नैण, रामेश्वरलाल बाहेती सुनिल दुगारिया, भंवरलाल पूनियां, उदाराम जाखड़, खुमाराम जाखड़, हुक्माराम जाखड़, सुनिल मलिक, औंकारमल नायक, भंवर बाना, पद्माराम जाखड़, संग्राम हुड्डा, दानाराम भादू, मांगीलाल जाखड़, हुक्माराम डूडी, लालूराम सारण, कानाराम सहू, टिकूराम बावरी, नत्थाराम रेवाड़, अमरगिरी, रामेश्वर पुरोहित, हरिराम, भंवरलाल भुंवाल, हड़मान महिया, गोविंदराम, बीरबल देहड़ू, तोलाराम गोदारा, अमित कर्वा, जगदीश गोदारा, नारायणराम मेघवाल, रतनसिंह राठौड़, समुद्रसिंह, भैराराम सोनी, मोडाराम तर्ड, पन्नानाथ सिद्ध, ऊमाराम गोदारा, ओमप्रकाश नायक, मघाराम मेघवाल, पुरखाराम गोदारा, गणपतराम महिया, खेतनाथ, रिड़मल भादू, रिखाराम लेघा, मंगतुराम वाल्मिकी, रामेश्वर गोदारा, हड़माननाथ सिद्ध, खिराज मेघवाल, चैनाराम, जगदीश पिलानियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
सरपंच ने बताई तकलीफ, मिला आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच नंदकिशोर बिहाणी ने विधायक महिया से उपतहसील सूडसर से गांव सोनियासर मिठिया व सोनियासर शिवदानसिंह को निकालकर श्रीडूंगरगढ़ में ही शामिल किए जाने की मांग रखी। बिहाणी ने कहा कि हमारे गांव से सूडसर जाने का कोई सीधा रास्ता नहीं है और श्रीडूंगरगढ़ होकर सूडसर जाना पड़ रहा है। विधायक ने इस पर आगामी मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान इस मांग को पूरजोर ढंग से उठाने का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम को संबोधित करते गिरधारी महिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद हेतराम गोदारा को दी श्रृद्धांजलि।
श्रीडूंरगगढ़ टाइम्स। जम कर की महिया के पक्ष में नारेबाजी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्राओं ने किया उत्साह के साथ विधायक का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिया का पुष्पवर्षा से किया गया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोगों में दिखा स्वागत का उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्राओं ने किया स्वागत गीत का संगान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रेक्टर पर सवार हुए महिया, सैंकड़ों गाडियों का बना काफिला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा भंवरलाल जोशी ने दिया स्वागत भाषण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से किया बड़ी माला से अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच नंदकिशोर बिहानी ने जताया आभार, उठाई मांगें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिया का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीदों को नमन करने के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 2 करोड़ से अधिक लागत की राशि का किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर में 2 करोड़ से अधिक की लागत से हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का हुआ शिलान्यास व लोकार्पण।