May 19, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2026। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सिटी चक्रवर्ती सिंह शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने एवं सीओ कार्यालय के निरीक्षण पर पहुंचें। जहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑनर दिया एवं श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक, थानाधिकारी कश्यप सिंह ने उनका स्वागत किया। सिंह ने थाने एवं सीओ कार्यालय का निरीक्षण करते हुए रिकार्ड जांचा एवं मालखाने, कोत की व्यवस्थाएं देखी। सिंह ने अनुशासन, साफ सफाई, फरियादी सुविधाएं आदि को भी देखा। इस मौके पर सिंह ने त्वरित अनुसंधान करने, लंबित प्रकरणें के बारे में चर्चा करते हुए निस्तारण करने के संबध में निर्देश दिए।