May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2023। नेशनल हाइवे स्थित श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में सोमवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अतिथि रूप में मौजूद उद्योगपति लक्ष्मीनारायण सोमाणी, अध्यक्ष साहित्यकार श्याम महर्षि, महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के उपसचिव रामचंद्र राठी, कोषाध्यक्ष भंवरलाल भोजक ने विद्यार्थियों को जीवन में श्रेष्ठता की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन से शिक्षा क्षेत्र में सफलता हासिल कर महाविद्यालय, परिवार एवं श्रीडूंगरगढ़ का मान बढ़ाने का आह्वान किया। अतिथियों ने शिक्षा के साथ सहशैक्षिक गतिविधियों में भी सक्रिय रह कर सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास की प्रेरणा दी। प्राचार्य डॉ.शशिशेखर रंगा ने वार्षिक गतिविधयों की जानकारी प्रबन्धन समिति को दी व इस दौरान विजय महर्षि, व्याख्याता विनोद सुथार, राजेश कुमार मीणा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में खेल व पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डॉ.सारिका रंगा, प्रभुदयाल बामणिया, अमित कुमार, सुनील आचार्य, मुकेश जांगिड़, महावीर प्रसाद धामा, सुशील सुथार सहित महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य अतिथि लक्ष्मीनारायण सोमानी सहित अतिथियों ने विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत।