






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2021। हाइवे पर खाखी धोरा मन्दिर के पास सुबह सुबह एक और हादसा हो गया जिसमें गनीमत रही कि मानव जान तो बच गयी एक गाय गंभीर घायल हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर की ओर से आ रही एक कार गाय से टकराई जिसमें गाय घायल हो गई और गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व गाड़ी सवार सभी सुरक्षित है। लक्ष्मीनारायण तावनिया, प्रकाश तापड़िया, विमल भाटी वहां मौजूद थे जिनकी सूचना पर शिव गौरख गौ चिकित्सालय अनुसन्धान केंद्र जैतासर के सेवादार पहुंचे और घायल गाय को केंद्र पहुंचाया।




