August 30, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2023। किराएदार से मकान खाली करवाने के विवाद में लगातार तीसरा मुकदमा श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के बिग्गाबास के वार्ड 14 में किराए के मकान में रहने वाली बबीता पत्नी अर्जुनराम ने मकान मालिक दिनेश, उसके भाई श्रीकिशन, सहित परिवार की 6 महिलाओं के खिलाफ जरिए इस्तगासे से मकान में जबरन घुसने, मारपीट करने, लज्जा भंग करने, धमकाने, चोरी की नियत से गाय को खोल कर बाहर निकाल देने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेडकांस्टेबल बलवीरसिंह को सुपुर्द की है।