August 29, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2024। क्षेत्र में एक और किसान पुत्र की स्प्रे के कारण मौत हो गयी है। गांव बाडेला में 13 मार्च को 32 वर्षीय किशोरराम पुत्र मोहनराम मेघवाल अपने खेत में कृषि कार्य करने के दौरान स्प्रे की चपेट में आ गया। परिजन उसे बीकानेर पीबीएम लेकर पहुंचे। वहां ईलाज के दौरान युवक की सोमवार, 25 मार्च को मौत हो गयी। मृतक के भाई रूपाराम ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मर्ग दर्ज करवाई और पुलिस ने एसआई धर्मपाल को मर्ग की जांच दी है।