May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर रोड पर कुछ ही देर पहले एक सड़क दुर्घटना में दो जनें घायल हो गए है। आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस द्वारा दोनों घायलों को सेवादारों ने श्रीडूगरगढ़ राजकीय अस्पताल पहुंचाया। सेवादार प्रियंक शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुराना कल्याणसर निवासी 40 वर्षीय गोपाल पुत्र लेखाराम नायक तथा 35 वर्षीय तोलाराम पुत्र श्रवणराम नायक घायल हो गए है। दोनों का उपचार किया जा रहा है। दोनों युवक श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव लौट रहें थे और रास्ते में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से दुर्घटना ग्रस्त हो गए।